महाविद्यालय में स्थाई प्राचार्य नियुक्त करने के लिए दिया ज्ञापन
सागर। शाहगढ तहसील में महाविद्यालय खुले हुए 4 बर्ष हो चुके अभी तक कोई स्थायी प्राचार्य नही आया, जिसके चलते महाविद्यालय के छात्र और छात्राओ को परेशान होना पड़ता है जो अभी प्राचार्य है वो एक लाईब्रेरीयन थे और स्थानीय है जिसमे वह अपनी मनमानी करते है छात्रो से अभद्रता पूर्वक बात करते है जिसको लेकर छात्र संघ महाविद्यालय ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही इस मामले की जांच करने आग्रह किया।
ज्ञापन देने वालो में महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ओर दिप्पू राजा तहसील संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहगढ राजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष नितिन जैन नगर अध्यक्ष दीपेश दुबे शिवाजी अमन नामदेव आमिर खान अमित जैन हेमराज पंकज चौरसिया रवि चौरसिया शिल्पी आदि मौजूद थे।
... रिपोर्ट- हेमंत आठिया सागर मध्यप्रदेश

No comments