आसीवन पट्टी में मिट्टी होने से राहगीरो को हो रही परेशानियॉ
उन्नाव।
तहसील हसनगंज क्षेत्र की आसीवन ब्रांच में पानी आना तो दुश्वार उल्टे
ठेकेदारों ने जे सी बी मशीन से हसनगंज तहसील क्षेत्र में धान की रोपाई करने के समय असमय दो महीने से आसीवन बांच की नहर विभाग सफाई कराने में लाखों रुपए का बंदरबांट कराने में जुटा है। आसीवन बांच नहर 31 किलोमीटर लगभग चार करोड़ रुपए से साफ़ कराने के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई थी। जिस पर नहर विभाग व ठेकेदारों की मिलीभगत से किसानों के हित को दर किनार कर सिंचाई करने के समय जे सी बी से सफाई करा रहा है। लेकिन नहर की मिट्टी को दजॅनो गांवों के आवागमन वाली पटारियों पर डाल कर ठेकेदार ने इतिश्री कर दी है। जिससे दर्जनों गाँवो का जाने वाला एक मात्र रास्ता अवरुद्ध हो गया है।जिससे ग्रामीणों को वाहनों से निकलना तो दूर पैदल से भी मुसीबत उठानी पड़ रही है। जब भी बारिश होगी तो राहगीरों वाहन या साईकिल से गिर कर चुटहिल होना पड़ता है। नहर विभाग लाखों का कमीशन समेट किसानों की समस्या को जानकर अंजान हो गया है।
मालूम हो की हसनगंज तहसील क्षेत्र के आसीवन ब्रांच नहर जून जुलाई दो महीनों में ठेकेदारों के द्वारा जे सी बी मशीन लगाकर 31 किलोमीटर सफाई कराई गई है। विभागीय सूत्रों की मानें तो शासन से नहर की सफाई के लिए लगभग चार करोड़ रुपए की मंजूरी मिली थी। लेकिन ठेकेदारों ने जे सी बी मशीन से नहर की मिट्टी पटारियों पर निकाल कर डाल दी गई है। जिससे सेमरामऊ, करसे मऊ, सिंघनापुर, चांदपुर झलिहाई , सुंदरपुर , इब्राहिमपुर , आदि दर्जनों गांवों के लोगों को निकलना मुश्किल हो गया है। मुख्य मार्ग में मिट्टी का अंबार लगा होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर निकलना पड रहा है। जब ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार से फोन पर मिट्टी उठाने के लिए कहा तो फोन काट कर फोन उठाना ही बंद कर दिया जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिस पर चांद पुर झलिह ई के पूर्व प्रधान राकेश कुमार सिंह सुंदरपुर के पूर्व प्रधान राम आसरे मिश्र, इब्राहिमपुर के सुरेंद्र मिश्र सहित दजॅनो ग्रामीणों ने एस डी एम से शिकायत कर मिट्टी हटवाने की मांग की है।
No comments