4 माह से विद्युत लाइनों में फॉल्ट शिकायत के बावजूद भी लापरवाह विभाग
शेरगढ़। सरकार भले घर-घर मे घरेलू विद्युत कनेक्शन दे रही है। लेकिन कनेक्शनों व लाइनों के रखरखाव को लेकर विभाग पूरी तरह से बेपरवाह बना हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी ध्यान नहीं देते है। जिसके कारण कई बार बडी दुर्घटनाए भी घटित हो जाती है। लेकिन विभाग के कर्मचारियों के कान में जू तक नहीं रेगता, लाइनों के फॉल्ट के चलते कई लोग महीनों से अंधेरों में जीवन यापन करने को मजबूर रहते हैं। लेकिन विभाग का कोई अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देता है। ग्रामीण शिकायत कर-कर के थक जाते हैं। लेकिन विभाग के बेपरवाह कर्मचारी किसी बात पर ध्यान भी नहीं देते।
ऐसा ही मामला शेरगढ़ के नाहर सिंह नगर ग्राम पंचायत का है। जहां नहर सिंह निवासी सुआ देवी पत्नी भैराराम मेघवाल जो एक वृद्ध महिला है। जिसके चार बेटे हैं। जिसमें से एक अलग रहता है। और तीन बेटे जोधपुर में मजदूरी करते हैं। और वृद्ध महिला अकेली रहती हैं। जिन्होंने घर में घरेलू विद्युत कनेक्शन ले रखा है। 4 माह से विद्युत सप्लाई खराब पड़ी है। कई बार विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी आज तक विद्युत सप्लाई को सुचारु रुप से ठीक नहीं किया गया है। सहायक अभियंता गणपत पारीक का कहना है। कि कनेक्शन के दो पोल में केबल में फॉल्ट है। जल्दी नई केबल मंगवाकर फाल्ट को निकालकर नई केबल लगाई जाएगी।
...रिपोर्ट -मुकेश कुमावत। (राजस्थान)
No comments