दो दिवसीय जिलास्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का किया गया आयोजन
सिरोही। जनपद के वराडा मे सोमवार को हुए दो दिवसीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शारीरिक शिक्षण संगोष्ठी का शुभारम्भ हुआ। जिसमे जिले के शारिरिक शिक्षको ने भाग ले रहे है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव , विशेष अतिथि भवरलाल पुरोहित प्रधानाचार्य उच्च मा,विधालय, व कमलेश दवे बुद्धिजिवी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, पदमा गुर्जर प्रारम्भिक जिला शिक्षा अधिकारी रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।इस दौरान जिलापुलिस अधीक्षक जय यादव ने कहा की जिस तरह शिक्षक शिक्षा देता है उसी तरह जीवन मे शारीरिक शिक्षक की महत्वता महत्वपूर्ण है क्योकि शारीरिक शिक्षक ही छात्रो को खेल के प्रति तैयार करता है। जिसके बाद उन्होंने ने कहा की आप भी अपने बच्चो को पढाई के साथ- साथ खेलकूद मे भी तैयार करे ।
...रिपोर्ट-मुकेश कुमावत। (राजस्थान)

No comments