दो वर्षीय बच्चे की गड्ढे में गिरकर मौत, ग्रामीणों ने की सडक जाम
सागर। जनपद के महराजपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महाराजपुर से सहजपुर केसली मार्ग बनाने वाले k.c.c कम्पनी के ठेकेदार की लापरवाही के चलते अधूरी पडी पुलिया निर्माण के खुले पडे 6 फीट गहरे गडडे में एक दो वर्षीय बच्चे की गिरकर मौत हो गई।
बतादें कि थाना क्षेत्र की ग्राम पंचामत सरईवन निवासी रामेश्वर गौण का दो वर्षीय पुत्र नीरज गौण की पुलिया निर्माण के खुले पडे 6 फीट गहरे गडडे में गिरकर अज्ञात कारण वश मौत हो गई।घटना से गुस्साए परिजनो के साथ ग्रामीणों ने ठेकेदार पर कार्य वाही को लेकर किया रास्ता जाम कर दिया गया।
वही जब ग्रामीणो द्वारा मामले की जानकारी महाराजपुर पुलिस थाना के प्रभारी को दी गई तो प्रभारी ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि पहले थाने आकर पंचनामा बनवा दे उसके बाद चलेगे घटना स्थल पर जांच करने, जिसको लेकर ग्रामीणों मे काफी रोष व्याप्त है।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments