नाले के कटने से जलमग्न हुआ गांव, ग्रामीण परेशान
चकलवंशी/उन्नाव। तहसील सफीपुर क्षेत्र अन्तर्गत भदनी गांव के निकट बारिश के चलते बरकोता नाला उफना कर पांच जगह कट गया है। जिससे गांव के चारों ओर पानी से घिर गया है। मवेशियों के लिए चारा व ग्रामीणों को शौचालय की समस्या उत्पन्न हो गयी है।
थाना क्षेत्र भदनी गांव के पास से बना बरकोता नाला जोकि गंगा नदी तक गया है। जिसकी काफी समय से सफाई न कराई जाने के कारण बारिश में कई जगहों से कट गया,बताया जा रहा है कि नाले में सैकड़ों गांवों का बरसाती पानी बह कर गंगा नदी में गिरता है। लगातार हो रही बरसात से नाला उफना रहा है।
भदनी गांव निवासी सुनील, लक्ष्मी शंकर समर सिंह, बबलू, रंजीत, कमलेश, आदि लोगों ने बताया कि नाले की सफाई नहोने के चलते नाला गांव के पास चार जगह कट गया है। जिससे गहरी गहरी खांदिया हो गयी है। जिसके चलते नाले का पानी खेतों में भर गया है। जिससे अब मवेशियों के लिए चारे की समस्या तो पैदा हो ही गई है। साथ ही गांव में शौचालय न बने होने के चलते ग्रामीणों को शौच के लिए जाने तक की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरों में पानी घुसने से गांव के लक्ष्मी शंकर का मकान भी गिर गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने तहसील प्रसाशन को सूचना दी है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी)

No comments