तहसीलदार के फटकारने पर शिक्षा मित्र हुई बेहोश, इलाज के दौरान मौत
मीटिंग
के दौरान तहसीलदार के फटकारने पर महिला शिक्षा मित्र एसडीएम सभागार में
बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
डेस्क। बरेली में बीएओ मीटिंग के दौरान तहसीलदार के फटकारने पर महिला शिक्षा मित्र एसडीएम सभागार में बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिक्षा मित्र संगठन ने तहसीलदार को शिक्षा मित्र की मौत का दोषी बताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भुता ब्लॉक के भदपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी मुन्नीदेवी (36) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात की गयी थी। बीतें दिनों समायोजन के बाद मुन्नी देवी को टिसुआ के प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात किया गया था। समायोजन रद्द होने के बाद मुन्नी देवी डिप्रेशन में थी। कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन ने जबरन बीएलओ का कार्यभार देकर मुन्नी देवी को मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगा दिया था।
जिसके बाद बुधवार को एसडीएम सभागार में तहसीलदार आन्नद तिवारी ने बीएलओं के कार्य की समीक्षा करने की बैठक बुलाई। तमाम बीएलओ के साथ मुन्नी देवी समीक्षा बैठक में पहुंची। उनके पति ओमप्रकाश ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य ठीक होने के बाद तहसीलदार ने मुन्नी देवी को फटकारना शुरू कर दिया। तहसीलदार की फटकार से सदमें में आकर मुन्नी देवी सभागार में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
साथी शिक्षा मित्रों ने तहसीलदार से एंबूलेंस बुलाकर मुन्नी देवी को अस्पताल भेजने की मांग की। लेकिन तहसीलदार ने मुन्नी देवी की ओर ध्यान दिये बगैर अन्य बीएलओ के कार्यो की समीक्षा करनी शुरू कर दी। करीब आधा घंटे बेहोश पड़े रहने के बाद मुन्नी देवी को उनके पति ओमप्रकाश ने रिक्शे से फरीदपुर के टैगोर अस्पताल ले गया। जहां पर इलाज के दौरान मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। मुन्नी देवी के दो बेटे है एक तीन साल का और एक आठ साल का।

No comments