मासूमों के साथ हो रहे बलात्कार को रोकने मासूम बच्चियां उतरी मैदान में
सागर के तीनबत्ती पर 3 साल से 17 साल तक की 7 बेटियों ने प्रदेश सरकार को जगाने और बलात्कारियों को तुरंत फांसी देने की मांग को लेकर 3 घंटे का सांकेतिक उपवास कर धरना दिया
सागर। मध्यप्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार जैसी वीभत्स घटनाओं के विरोध में सागर की मासूम बेटियों ने मोर्चा खोल दिया है। सागर के तीनबत्ती पर 3 साल से 17 साल तक की 7 बेटियों ने प्रदेश सरकार को जगाने और बलात्कारियों को तुरंत फांसी देने की मांग को लेकर 3 घंटे का सांकेतिक उपवास कर धरना दिया।
इस अवसर पर उऩके परिवार के लोग और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग भी विरोध करने सड़कों पर उतरे । आयोजन के संबंध में भरत तिवारी ने बताया कि उनकी 4 साल की बेटी पाखी ने टीवी पर आ रही मासूम बच्चियों के साथ हो रही हैवानियत के बारे में पूछा तो वे कोई जवाब नही दे पाये । इसके बाद उन्होंने और साथियों ने मिलकर बच्चों के साथ ये विरोध प्रदर्शन किया है । इस अवसर पर लोगों ने प्रदेश सरकार से हर जिले में फॉस्ट ट्रेक कोर्ट बनाकर बलात्कारियों को तुरंत फांसी देने की मांग की । उन्होंने पुलिस को नेताओं की सुरक्षा करने की जगह बेटियों की सुरक्षा करने पर भी जोर दिया । अपने तरह के इस विशेष प्रदर्शन में सभी वर्ग और पार्टियों के लोगों ने हिस्सा लिया।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments