Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों का जन-जीवन अस्त व्यस्त

चकलवंशी/उन्नाव। माँखी थाना क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा चकलवंशी और भदनी गांव में बने नाले के कारण बरसात के पानी की निकासी न हो पाने के चलते गांव महज एक टापू बनकर रह गया, आय दिन हो रही तेज बरसात के चलते  ग्रामीणों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, लोग घरों में कैद होकर रह गये घरों के चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है।
क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी सफीपुर मार्ग निवासी सुनीता सिंह, गनेश प्रसाद, बद्रीनाथ मिश्रा, आलोक सिंह संजय आदि लोगों  ने बताया कि बरसात के पानी की निकासी हेतु नाला न होने से पानी बाहर नहीं जा रहा है और हो रही तेज बारिशके चलते घरों के चारों ओर जल भराव हो रहा है। जिसकी वजह से लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं, घर में कैद होकर रह गये हैं। उन्होंने बताया की तहसील प्रशासन को नाले की समस्या के विषय में कई बार लिखित सूचना  कर चुके है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई।
भदनी निवासी बब्लू, महेन्द्र सिंह,राकेश, राम औतार, विपिन यादव, संजय आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास से बरकोता नाला निकला है। नाला बरसात के पानी से उफना कर कई जगह कट गया है। जिसके चलते फसलें जल मग्न हो गई है। ग्रामीणों ने मिलकर कई जगह बांधने का प्रयास किया। लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली है जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। वहीं प्रशासन की अनदेखी के चलते भदनी गांव के पास एक दसक से टूटी पड़ी पुलिया के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आ जा रहे हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments