ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
सागर। जनपद के सागर रेलवे स्टेशन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौत किसी मालगाड़ी से कटकर हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक के पास से किसी प्रकार का कोई साक्ष्य न मिलने की वजह से मृतक की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)
No comments