Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

खतरे में दिल्लीः रेड एलर्ट जारी

डेस्क। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान को पार करते ही दिल्ली में रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसके बाद आनन फानन दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में बसे लोगों को अपने निवास जल्द ही खाली करने के आदेश जारी कर  उन्हे सुरक्षित स्थानों में भेजने के इंतजाम शुरू कर दिए है। दिल्ली सरकार के द्वारा जारी रेड अलर्ट के अनुसार वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर बताया जा रहा है। 
बीते शनिवार को सुबह हरियाणा से पानी छोड़े जाने का बाद हथिनी कुंड से दोबारा 11 बजे 3,11,190 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर को लेकर दूसरी चेतावनी भी जारी कर दी गई।
गौर हो कि यमुना में जल स्तर 204.83 मीटर के ऊपर जाते ही खतरा बढ़ जाता है। इस बीच लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की हैं।

शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204.10 मीटर पहुंच गया था. जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.

बयान में कहा गया है कि सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों/सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है. त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और आज सेवा में वाहन तथा तीन नौकाओं को लगाया गया.

No comments