वृद्ध ने फांसी लगा की आत्महत्या

...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा में आज संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बेहटा सुम्हारी निवासी गिरधारी पुत्र स्व.रामचरन (75) वर्ष ने रविवार सुबह घर में बनी कोठरी के अंदर संधिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी जब परिजनों को होने पर उन्होंने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार वृद्ध मानसिक रूप से अस्वस्थ रहता था। जिस कारण आज उसने मौका पाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी महाबीरा द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।
No comments