वृद्ध महिला की सडी गली अवस्था में घर के अंदर मिली लाश
देवरी कला। ग्राम खतौला क्षेत्र अन्तर्गत भानपुर गांव मे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सडी गली लाश मिलने से हडकंप मच गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक रामबाई पति जमुना प्रसाद ग्राम पंचायत खतौला के भानपुर गांव निवासी महिला अपने खेत में बने टपरे मे अकेली रहती थी। वह भानपुर के प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन बनाती थी। रामबाई के पुत्र लालसिंह ने बताया कि मै देवरी मे मजदूरी करता हूँ आज मुझे 1 बजे गांव के लोगों ने बताया कि तुम्हारी माँ की लाश खेत मे बने टपरे मे पडी हैं। सूचना मिलने पर वहां पहुंचा तो मां का शव पडा देख पुलिस को सूचित किया। वही उपनिरीक्षकं शैलेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि लाश 4-5 दिन पुरानी है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जानकारी पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
... रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)
No comments