Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में 15000 का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। जनपद के सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मिली सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह पुत्र राकेश सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वही उसके दो अन्य साथी रंजीत सिंह पुत्र गुरूवक्श सिंह व सरबन लोनिया निवासी चउवापुर थाना खीरी मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों अपराधियों की तलाश कर रही है 
 
बताया जा रहा है कि तीनो अपराधी किसी बड़ी घटना की फिराक में बहराइच रोड़ से बाए रंगीला नगर खडन्जा पर एक मोटर साइकिल से सवार होकर जा रहे है। जिसकी सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये बदमाशों की गिरफ्तारी की कोशिश की गयी। बदमाशों को पुलिस की कार्यवाही का पता चलते ही वह खड्न्जा से जंगल की तरफ भागने लगे। 
 
जिस दौरान करीब 13.45 बजे पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। जिसमे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें स्वाट टीम का आरक्षी देवेन्द्र जिसके दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल वह घायल हो गए। इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा फायरिंग की गयी जिसमें गुड्डू सिंह के बाये पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
 
वही उसके दो अन्य साथी गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले जिनकी पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर तलाशी जारी है। अभियुक्त गुड्डू सिंह पर मु0अ0सं0- 614/18 धारा 392/411 IPC कोतवाली में वांछित है। जिस पर 15000 रू0 का इनाम भी घोषित था। घायल आरक्षी देवेन्द्र कुमार व अभियुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराये गये है। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
मुठभेड़ में पुलिस सम्पत्ति को क्षति-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर की सरकारी वाहन में गोली लगने से शीशा टूट गया वही वाहन में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
गिरफ्तार अपराधी का विवरण
-गुड्डू सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।
- भागे हुए अपराधियों का विवरण-
- रंजीत सिंह पुत्र गुरूवक्श सिंह निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।
- सरबन कोनिया निवासी चउआपुर थाना खीरी जनपद खीरी।

आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू सिंह

- मु0अ0सं0-759/12 धारा 21/22 NDPS Act थाना व जनपद खीरी।
- मु0अ0सं0-841/13 धारा 323/324/506 IPC थाना व जनपद खीरी।
- मु0अ0सं0-355/14 धारा 307/504 IPC थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।
- मु0अ0सं0-356/14 धारा 3/25 A Act थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।
- मु0अ0सं0-397/14 धारा 41/411/420 IPC थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।
- मु0अ0सं0-421/14 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना लहरपुर जनपद सीतापुर।
- मु0अ0सं0-86/16 धारा 41/411/419/420 IPC थाना व जनपद खीरी।
- मु0अ0सं0-112/16 धारा 2/3 यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना व जनपद खीरी।
- मु0अ0सं0-251/17 धारा 376D/323/506 IPC थाना व जनपद खीरी।
- मु0अ0सं0- 614/18 धारा 392/411 IPC कोतवाली सदर जनपद खीरी।

पुलिस द्वारा की गई बरामदगी
- एक अदद मोटरसाइकिल अपाचे नं0- यू0पी0 31 AY 9519
- एक अदद तमंचा 315 बोर
- दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर
- तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार पाण्डेय, को0सदर जनपद खीरी
- उ0नि0 श्री अजब सिंह, को0सदर जनपद खीरी
- उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार राय, को0सदर जनपद खीरी
- उ0नि0 श्री मनोज कुमार, को0सदर जनपद खीरी
- का0  विजय कुमार शर्मा, को0 सदर जपनद खीरी
- का0 हरिप्रकाश, को0 सदर जपनद खीरी
- का0  विनोद कुमार, को0 सदर जपनद खीरी
- का0 सुनील कुमार, को0 सदर जपनद खीरी
- का0  विनय कुमार वर्मा, को0 सदर जपनद खीरी
- उ0नि0 श्री शिव कुमार यादव स्वाट टीम
- का0 सराफत अली स्वाट टीम
- का0 देवेन्द्र सिंह स्वाट टीम (घायल)
- का0 अजीत सिंह स्वाट टीम
- का0 पुष्पेन्द्र स्वाट टीम
- का0 सुनीत कुमार स्वाट टीम
- का0 कुलदीप कुमार स्वाट टीम
- का0 परीक्षित चौरसिया स्वाट टीम
- का0 अजीत यादव स्वाट
      
             
....रिपोर्ट - हिमांशु  श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments