Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लखीमपुर में एसडीएम के कोर्ट में वकीलो ने नही किया काम


निघासन खीरी। निघासन के वकीलों ने तीसरे दिन भी लखीमपुर में लगने वाली एसडीएम अदालत में काम नही किया। निघासन के वकीलो के समर्थन में पलिया के वकीलो ने पलिया तहसील में हड़ताल कर दी। 

बतादे कि मंगलवार को वकील अपने साथी पर शांतिभंग में नामजद दर्ज होने को लेकर लेकर मीटिंग कर रहे थे। जिसकी सूचना एसडीएम के पेशकार को दी गई। इसके बावजूद एसडीएम ने कोर्ट कार्य चालू कर दिया।इस बाबत जब अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्री रूपेश ने एसडीएम से चैंबर में बात करनी चाही तो एसडीएम ने वकीलो को तवज्जो न देकर अड़ियल रवैया अपना लिया।

जिसको लेकर वकीलों ने नारे बाजी करते हुए धरने पर बैठ गये। मंगलवार व बुधवार को कोर्ट के सामने धरना दिया।गुरुवार को लखीमपुर में निघासन के वकीलों ने जिला अधिवक्ता संघ के सामने बात रखी। निघासन के वकीलो ने लखीमपुर में अदालत में काम नही किया।अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्री रूपेश श्रीवास्तव,मेजरसिंह, सर्वेशगुप्त,पंकज जायसवाल, सुबोध पांड़े, मो लतीफ, मायाराम,रामकृष्ण चतुर्वेदी, युगल किशोर,आरपी रुहेला, वीपी रुहेला ,आदि मौजूद रहे ।

...रिपोर्ट - श्रवण सिंह। (निघासन खीरी)

No comments