Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पत्रकारों पर ना हो झूठे मुकदमे दर्ज,कप्तान को सौंपा ज्ञापन




...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट।

पुरवा/उन्नाव। मानवाधिकार मीडिया के पत्रकारों ने विभिन्न प्रकार के मामलों को लेकर पुलिस कप्तान को ज्ञापन में देकर प्रमुख रूप से पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे न दर्ज करने व उनकी सुरक्षा की मांग की।                              
बतादें कि मानवाधिकार मीडिया के ब्यूरो अशोक कुमार यादव की अगुवाई में जिले के पुलिस अधीक्षक को अवगत पत्र सौपा गया। जिसमे ईमानदार पत्रकारिता को बचाए रखने के लिए पत्रकारों पर झूठे मुकदमे न लिखे जाने की गुजारिश की गई। आये दिन किसी न किसी पत्रकार को मिल रही धमकी और पत्रकारों को झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश रची जाती है।  

जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात में खास तौर पर जोर दिया गया, कि थानों को निर्देश दिए जाएं कि मामलों में सावधानी बरतें और उच्च स्तरीय जांच हो। ताकि सच और झूठ का पता चल जाने के बाद ही कार्यवाही की जाए। इस दौरान पत्रकार  दिलीप वर्मा, दिनेश वर्मा, राम विनोद सिंह, शिवलाल सिंह, ज्योति गुप्ता, राम किशोर, विजय यादव, विजय वर्मा, सुमित सैनी आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े 
आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के भतीजे पर लगा अश्लील तस्वीर वायरल का आरोप

No comments