दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु लगाए जायेंगे शिविर कैम्प
दिव्यांगजनों के सहायतार्थ उपकरण प्रदान कराने हेतु जनपद में शिविर कैम्प आयोजित किए जाएंगे
लखीमपुर खीरी। दिव्यांगजनों के सहायतार्थ उपकरण प्रदान कराने हेतु जनपद में शिविर कैम्प आयोजित किए जाएंगे और इसी क्रम में एलिम्बकों कानपुर द्वारा 01 अगस्त से 10 अगस्त तक विकास खण्डवार शिविर आयोजित करने की अवधि निर्धारित की गयी यह जानकारी जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा प्राप्त हुई।
उन्होनें बताया कि 01 अगस्त को नगर क्षेत्र लखीमपुर, खीरी और विकास खण्ड लखीमपुर क्षेत्र के लिए विलोबी मेमोरियल प्रांगण लखीमपुर में, 02 अगस्त को विकास खण्ड नकहा हेतु ब्लाक सभागार नकहा में, 03 अगस्त को नगर क्षेत्र सिंगाही और विकास खण्ड निद्यासन हेतु ब्लाक सभागार निद्यासन में, 04 अगस्त को विकास खण्ड रमियाबेहड़ हेतु ब्लाक सभागार रमियाबेहड़ में, 05 अगस्त को नगर पंचायत ओयल और विकास खण्ड बेहजम के लिए नगर पंचायत मैरिज हाल प्रांगण ओयल में, 06 अगस्त को विकास खण्ड बाकेगंज के लिए ब्लाक सभागार बांकेगंज में, 07 अगस्त को नगर क्षेत्र पलिया और विकास खण्ड पलिया हेतु ब्लाक सभागार पलिया में, 08 अगस्त को विकास खण्ड बिजुआ के लिए ब्लाक सभागार बिजुआ में, 09 अगस्त को नगर क्षेत्र गोला और विकास खण्ड कुम्भी के लिए ब्लाक सभागार कुम्भी, 10 अगस्त को विकास खण्ड फूलबेहड़ के लिए ब्लाक सभागार में फूलबेहड़ में शिविर आयोजित किये जायेगे।
निर्धारित विकासखण्डों,नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं में आयोजित कैम्पों को सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों,अधिशाषी अधिकारियों द्वारा पंजीकरण के लिए हाल की व्यवस्था, जांच किये जाने हेतु मेज कुर्सी, लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था, कम्यूटरीकरण पंजीकरण हेतु विद्युत आपूर्ति (लाइट की व्यवस्था) सुनिश्चित की जायेगी। सम्बन्धित ब्लाक के बीडीओ और नगर निकाय के ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नियत तिथियों में सफलता पूर्वक परीक्षण शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करे साथ ही अपने अधीनस्थों के माध्यम से कैम्पों का प्रचार प्रसार भी कराये ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग उक्त योजना से लाभान्वित हो सके।
... रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी )

No comments