सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान करने हेतु डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यशाला
लखीमपुर खीरी। परिवहन आयुक्त उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में विभिन्न प्रकार के चालकों,स्कूली बच्चों,व अन्य लोगों में सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पं0 दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बिना फिटनेस की वाहनें स्कूलों द्वारा संचालित न किये जाने और बच्चों को सावधानीपूर्वक एवं सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने के लिये स्कूल प्रबन्धको को कुशल चालकों से वाहन संचालित कराये जाने का निर्देश दिये गये। मदारी की कहानी के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जानकारी हेतु बच्चों को प्रेरित किया।
चालकों को विशेष रूप से नियमों का पालन करने हेतु एवं अपने अविभावकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के लिये कहा गया। सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी वाहन पर नियंत्रण रखने के साथ ही सामने वाले व्यक्ति के ऊपर भी ध्यान रखने की बात कही गयी। बस चालकों को संबोधित करते हुये जिलाधिकारी ने प्रत्येक चालक को अपनी पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुये बच्चों में अपने प्रति विश्वास बढाने के लिये प्रेरित किया और एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तब्य भी बताये।
पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने स्कूलों में संचालित वाहनों के चालकों को पूरी तरह त्रिपल ई (ईईई) सूत्र के माध्यम से सड़क सुरक्षा दुर्घटना को कम करने हेतु उपाय बताये यथा-रोड इंजीनियरिंग जैसे चौराहो की अच्छी व्यवस्था जेब्रा लाईन, इन्फोर्समेण्ट एवं एजूकेशन। उन्होनें स्कूलों में संचालित वाहन चालकों को नशे की हालत में व ओवरस्पीडिंग न करने के निर्देश दियेे। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, एवं गति नियंत्रित रखने के लिये कहा गया।
कार्यक्रम का संचालन एआरटीओ (प्रशासन) बी0के0 सिंह ने किया और स्कूली बच्चों से यातायात नियमों की जानकारी हेतु सड़क सुरक्षा के पांच नियम बताये गये यथा-वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग न करें, वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन को ओवरटेकिंग के समय अपने आगे वाली वाहन के पास दिये जाने पर ही वाहन को ओवरटेक करे, अपनी वाहन तथा अपने आगे वाली वाहन के बीच उचित दूरी बनाये रखे तथा अपनी वाहन मोटरसाइकिल (50 किमी0/घण्टा), चार पहिया (100 किमी0/घण्टा) की रफ्तार से अधिक न होने दें। साथ ही विभिन्न प्रकार के सवाल भी पूछे गये तथा विजयी छात्रों यथा इण्टर के छात्र रितेश बाजपेयी, कक्षा ग्यारह के छात्र यश पाण्डेय को सड़क सुरक्षा एवयेर ब्याएज के रूप में सम्मानित किया।
एआरटीओ (प्रवर्तन) पीके सिंह ने छात्रों और चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की विशेष जानकारी देते हुये उन्हें अपने जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया और स्कूल में संचालित वाहन चालको को विशेष रूप से अपने कर्तब्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया।कार्यशाला में एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, सीओ मितौली प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ(प्रशासन) बीके सिंह, एआरटीओ (प्रवर्तन)पीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात, के साथ जनपद के विभिन्न स्कूलों से आये हुये प्रबन्धक/प्रधानाचार्य/व्यवस्थापक और उनके स्कूलों में संचालित वाहनों के चालक/सहचालक व वेहिकिल इन्चार्ज तथा जनपद के यूनियन यथा- बस,ट्रक,टैम्पो,ई-रिक्शा के पदाधिकारीगण व 125 से अधिक भारी वाहनों के चालक कार्यशाला में सम्मिलित हुये।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)

No comments