Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश




सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील धौरहरा सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया
 
लखीमपुर खीरी। जनपद में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील धौरहरा सभागार में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनी और उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है। इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं का निस्तारण निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाये।
इस मौके पर कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये गये। जिसमें से 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 24, पुलिस 10, नगर पंचायत 02, विकास, विद्युत, शिक्षा, गन्ना, प्रोबेशन और आपूर्ति के 01-01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन ने एक गरीब फरियादी को खाद्यान्न किट (दस किलो आटा, पांच किलो चावल, दो किलो दाल, दो लीटर तेल, नमक) प्रदान किया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम धनश्याम त्रिपाठी, डीएसओ डीएन श्रीवास्तव, डीआईओएस डा0आरके जायसवाल, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह सहित जिला स्तरीय, तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न होने के उपरांत तहसील परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम (01 जुलाई से 07 जुलाई) अर्न्तगत जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवि रंजन ने तहसील परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 11 पौधों का रोपण किया। बताते चले कि तहसील परिसर में कुल 11 पौधे ( पीपल 02, पाकड़ 01, नीम 02, गूलर 01, कदम्ब 02, आम देशी 01, बकैन 02 ) रोपित किये गये। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी धनश्याम त्रिपाठी, एसडीओ वन डीबी सिंह, वनकर्मी रिषभ प्रताप सिंह, रमा शंकर पाण्डेय मौजूद रहे।

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव।(लखीमपुर खीरी)        

No comments