तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से मां की मौत बेटा घायल

तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवक के पीछे बैठी उसकी बीमार मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई
टीकमगढ़। जनपद के ओरछा तिगेला क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवक के पीछे बैठी उसकी बीमार मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद की तहसील राठ के कोठा ग्राम निवासी अरविंद लोधी अपनी बीमार मां को मोटरसाइकिल से दवा दिलाने जा रहा था। इस दौरान ओरछा तिगेला के पास सड़क पर आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल में पीछे बैठी अरविन्द की माँ कलावती सड़क पर गिर गई और तेज रफ़्तार ट्रक उन्हें रौंदता हुआ उनके सर से निकल गया। जिसमे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल अरविंद को एम्बुलेंस के जरिये इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।फ़िलहाल पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
No comments