जिले के दो बड़े अधिकारियों का अनूठा और प्रशंसनीय प्रयास
आज जिले भर के परिषदीय स्कूलों में चलेगा महा अभियान। डोनेट किये जायेंगे एक लाख साबुन
आप भी अपने पड़ोस के सरकारी स्कूल में साबुन का दान कर बन सकते हैं इस महा अभियान का हिस्सा।
निघासन-खीरी। जनपद खीरी के दो बड़े अधिकारियों ने इस बार कुछ नया करने की ठानकर स्वच्छता अभियान मिशन के तहत इन दो बड़े अधिकारियों डी.एम और सी.डी.ओ. की यह कोशिश रंग लाती भी दिखाई पड रही है।इन दोनों अधिकारियों के प्रयासों और जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहयोग से जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में साबुन बैंक की स्थापना हो चुकी है।अब कल 31 जुलाई को इस महा अभियान के लिए जनपद में एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह लक्ष्य है आज जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में एक लाख साबुन डोनेट करने का है इसके लिए प्रत्येक स्कूल में कम से कम 25 साबुन दान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि आपका बच्चा इन स्कूलों में पढता हो या न पढता हो,लेकिन अगर आप इस महा अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपने नजदीक के किसी भी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्कूल में जाकर अपनी इच्छानुसार साबुन का दान कर आप इस महा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।
...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन-खीरी)

No comments