गौरीफंटा कंपनी ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
निघासन-खीरी। सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की गौरीफंटा कंपनी द्वारा सोमवार को दो अलग अलग जगह से लाखों के सामान के साथ तीन कैरियर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्रवाई की सूचना देते हुए 39वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार ने बताया कि आज गौरीफंटा कंपनी द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दो जगहों से लाखों की कीमत का सामान पकड़ा गया है, । पहली सफलता सुबह लगभग चार बजे मिली जब गोपनीय सूचना के आधार पर कंपनी प्रभारी सहायक कमांडेंट सोमेन राय द्वारा नाका पार्टी कमांडर निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता को पिलर संख्या 753 के नजदीक से सामान निकलने की सूचना दी गई, सूचना के आधार पर निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के पीछे अपनी पार्टी को छुपाया और कुछ देर बाद ही एक व्यक्ति को मय सामान के साथ धर दबोचा जो नेपाल से भारत में नेपाली गुटखा, नकली फेयर एंड लवली क्रीम और नकली टूथपेस्ट लेकर आ रहा था , पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम सचिन गुप्ता (50) निवासी पलिया बताया और बताया कि वह फेयरनेस क्रीम, टूथपेस्ट इत्यादि नेपाल निर्मित नकली सामान लखीमपुर, सीतापुर, शाहजहाँपुर, हरदोई एवं लखनऊ तक सप्लाई करता है। पकड़े गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये है और इसे मय सामान के कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई की जानकारी अभी नहीं मिली।
... रिपोर्ट-श्रवण सिंह (निघासन-खीरी)

No comments