आरोपी ने फ़िल्म दिखाने के बहाने आदिवासी लड़की के साथ किया दुष्कर्म
सागर। जिले देवरी में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। जिससे आम जन में आक्रोश व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि अभी बीते कुछ दिन पूर्व बरायठा थाना क्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले के आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश नही कर पाई थी कि एक बार फिर सागर को शर्मसार करने बाला मामला देवरी थाना क्षेत्र से सामने आया है। घटनाक्रम में जहाँ टेलीविजन पर फ़िल्म दिखाने के बहाने बुलाकर आरोपी ने 19 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार जैसे घिनोने कृत्य को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि पड़ोस मे रहने बाले युवक गजराज आदिवासी ने टेलीविजन देखने के लिए बुलाकर अपहरण कर लिया और अपने ग्राम अर्सी ले गया जहां पीड़िता के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी गजराज आदिवासी फरार बताया जा रहा है । मामला देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिरचिटा सुकजु से सामने आया है। पुलिस ने लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी गजराज के विरुद्ध धारा 366 एवं 376 के विरुद्ध मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वही इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि हम इस्तीफा देने की बात नही करेंगे। चार माह बाद जनता ही उन्हें अपदस्थ कर देगी जनता खुद उनका इस्तीफा ले लेगी।
राकेश यादव
देवरी जिला सागर

No comments