अंधेरी में पुल गिरने से पांच लोग घायल, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें
अब तक 5 लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए पास
के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है
डेस्क। मुंबई में हो रही लगातार बारिश के चलते आज एक बड़ा
हादसा हो गया। शहर के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर रोड ओवरब्रिज गिर गया है। जिसमे अब तक 5 लोगों के घायल होने की खबर है जिन्हें इलाज के लिए पास
के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी तरफ इसके चलते अंधेरी,
विरार और चर्चगेट के बीच लोकल सेवा ठप्प हो गई है।
जानकारी के अनुसार
हादसा सुबह 7.30 के आस-पास हुआ है जिसके बाद रेल यातायात रोक दिया गया है। हादसे के
बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और बीएमसी की टीमें पहुंच गईं हैं और कहा जा रहा
है कि यातायात फिर से चालू करने में 4-5 घंटे लग जाएंगे।
पश्चिम
रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन और ट्रांसहार्बर
लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से जारी है। जो ब्रिज गिरा है वो
गोखले ब्रिज का हिस्सा है जो अंधेरी ईस्ट और अंधेरी वेस्ट को जोड़ता है।
टीम मौके पर है और इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई शख्स मलबे में तो
नहीं दबा है।
वहीं एनडीआरएफ के डीजी के अनुसार मलबे को ट्रैक से
हटाने के काम शुरू कर दिया गया है और इसके इसके लिए एनडीआरएफ की टीम भी
पहुंच चुकी है। फिलहाल मलबे में किसी के दबे होने की आशंका नहीं है लेकिन
फिर भी एहतियातन मलबा हटाया जा रहा है।

No comments