बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार मंगलवार को सपाट होकर खुला, सेंसेक्स 50 अंक ऊपर
सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार मंगलवार को
सपाट होकर खुला। कुछ ही देर में इसमें रिकवरी नजर आई और सेंसेक्स 100 अंक
तक चढ़ गया
डेस्क। सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार मंगलवार को
सपाट होकर खुला। कुछ ही देर में इसमें रिकवरी नजर आई और सेंसेक्स 100 अंक
तक चढ़ गया। खबर लिखे जाने तक प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50 अंकों की तेजी के
साथ 35315 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 7 अंक चढ़कर 10664 के
स्तर पर कारोबार कर रहा था। सबसे ज्यादा तेजी ओएनजीसी और हीरोमोटोकॉर्प के
शेयर्स में है। ओएनजीसी 2.21 फीसद की बढ़त के साथ 159.30 के स्तर पर और
हीरो मोटकॉर्प 1.74 फीसद की तेजी के साथ 3473 के स्तर पर कारोबार कर रहे
हैं।
ट्रेड वार की
बढ़ती चिंता के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।
जापान का निक्केई 0.78 फीसद की गिरावट के साथ 21642 के स्तर पर, शांघाई
1.27 फीसद की गिरावट के साथ 2740 के स्तर पर, हैंगसैंग 2.76 फीसद की गिरावट
के साथ 28146 के स्तर पर और ताइवान का कोस्पी 0.27 फीसद की गिरावट के साथ
2265 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं तीसरी
तिमाही के शुरुआत में अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर बंद हुआ है।
प्रमुख सूचकांक डाओ जोंस 0.15 फीसद की बढ़त के साथ 24307 के स्तर पर,
नैस्डैक 0.31 फीसद की बढ़त के साथ 2726 के स्तर पर और नैस्डैक 0.76 फीसद की
बढ़त के साथ 7567 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है।
सेक्टोरल
इंडेक्स की बात करें तो ऑटो और आईटी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में
कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली रियल्टी शेयर्स (0.67 फीसद) में
है। बैंक (0.07 फीसद), फाइनेंशियल सर्विस (0.22 फीसद), एफएमसीजी (0.14
फीसद), मेटल (0.60 फीसद), फार्मा (0.09 फीसद), पीएसयू बैंक (0.33 फीसद) और
प्राइवेट बैंक (0.13 फीसद) की गिरावट है।
निफ्टी
में शुमार दिग्गज शेयर्स की बात करें तो 23 हरे निशान और 27 गिरावट के साथ
कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी हीरो मोटो कॉर्प, टेक महिंद्रा, डॉ
रेड्डी, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के शेयर्स में है। वहीं, वेदांता लिमिटेड,
ग्रामिस, इंफ्राटेल, टाइटन और गेल के शेयर्स में गिरावट है।

No comments