Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आपसी सहमति के द्वारा सम्पन्न हुआ प्रबंध समिति का चुनाव



निघासन-खीरी। कस्बे के राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव आपसी सहमति के द्वारा सम्पन्न किया गया। जिसमें केवल प्रबंधक के पद पर बदलाव कर पूरी कार्यकारिणी को यथावत रखा गया। यह कार्यकारिणी चुनाव पर्यवेक्षक कमलेश कुमार सक्सेना ( प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज शानदार )  की मौजूदगी में सम्पन्न कराया गया। इस दौरान समिति के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें  सर्व सम्मति से साधारण सभा के सदस्य संजय तिवारी को प्रबंधक पद के लिए चुना गया। उनको  यह स्थान मिलने के बाद जय कुमार शाह को साधारण सभा का सभापति चुना गया। जबकि साधारण सभा के सभापति रामचंद्र बाजपेयी को सदस्यता से संतोष करना पड़ा। बाकी कार्यकारिणी में कोई भी बदलाव न करते हुए अध्यक्ष पद पर डा.एन यू खान व उपाध्यक्ष पद पर सुनील बत्रा उप प्रबंधक के पद पर पुरूषोत्तम सोनी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर हरद्वारी लाल गुप्ता को यथावत रखा गया है।

...रिपोर्ट-श्रवण सिंह। (निघासन लखीमपुर-खीरी)

No comments