सेवानिवृत्त ओएसडी और वरिष्ठ सहायक की भावभीनी विदाई
लखीमपुर खीरी। जनपद के जिलाधिकारी के ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और तहसील मोहम्मदी के वरिष्ठ सहायक कुमार चंद्र दीक्षित अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनको भावभीनी विदाई दी गयी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव ने भावुक होते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, इसका सामना करने के लिए हर अधिकारी-कर्मचारी को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। उन्होने अपने सेवाकाल में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।
विदाई समारोह में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के सेवाकाल की सराहना की। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने दोनो सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया और अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका मार्ल्यापण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त ओएसडी कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और वरिष्ठ सहायक कुमार चंद्र दीक्षित के कार्यो की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के जाहिद खां ने किया। इस दौरान एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह, डीएम के स्टेनों राकेश त्रिपाठी, राम कुमार, पेशकार प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सुधीर सोनी, नाजिर मो0 सलीम, कलेक्ट्रेट कर्मी काफी संख्या में मौजूद रहे।
...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments