दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या
डेस्क। प्रतापगढ़ बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान में घुसकर दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे गुस्साएं लोगों ने इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग को जाम कर दिया। वहीं डीजीपी के निर्देश पर कोहड़ौर एसओ नरेंद्र कुमार नागर को सस्पेंड कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक जनपद के कोहड़ौर थाने से सटे बाजार में श्याम सुन्दर जायसवाल की सरिया सीमेंट की दुकान है। बताया जा रहा है कि कल शाम जब दोनों भाई दुकान बन्द करने की तैयारी कर रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने दोनों भाइयो की गोली मारकर थाने के सामने से चिलबिला की ओर फरार हो गए।
घटना के बाद गंभीर अवस्था में घायल दोनों भाइयों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयो से कुछ दिन पहले 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से भी की थी। लेकिन पुलिस ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

No comments