Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कर्मचारियों की हड़ताल पर,दफ्तरों में कामकाज ठप्प




सरकारी कार्यालयों की रीड माने जाने वाले लिपकीय कर्मचारीयो के हड़ताल पर चले जाने से आज सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प चल रहा

सागर। सरकारी कार्यालयों की रीड माने जाने वाले लिपकीय कर्मचारीयो के हड़ताल पर चले जाने से आज सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप्प चल रहा। मध्यप्रदेश लिपकीय कर्मचारी संघ के आव्हान पर आयोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही।

विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे लिपिको ने अपनी मांगो के समर्थन में सरकार पर दवाव बनाने के लिए सरकार विरोधी नारे लगाए। लिपकीय हड़ताल के कारण आफिस में सन्नाटा पसरा रहा। तहसील कार्यालयों में बिभिन्न मामलो की पेशी के लिए दूरदराज से आए लोग दिन भर परेशान रहे। बाबुओ की सीटें खाली होने के कारण न तो पेशी हुई और न ही अगली तारीख की जानकारी मिल सकी जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)


No comments