कर्मचारियों की लापरवाही के चलते झुका खडा विधुत पोल
चकलवंशी\उन्नाव। विकास खंड सिकन्दरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत गुलाब खेडा और धत्ता खेडा के मध्य सड़क किनारे काफी समय से एक बिजली का पोल झुका हुआ खडा है। जिसके अचानक गिरने से कोई बड़ी घटना भी घट सकती लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।
ग्रामीणो ने बताया कि गांव के लोगों ने कई बार ऐराभदियार पावर हाउस के जेई से कई बार शिकायत की गई। लेकिन जेई भी मामले को टालमटोल कर दे रहे है। पोल के नीचे से वाहन निकलते रहते है जिसपर गांव के सोनू सिंह ने बताया कि पोल झुकने से तार इतना नजदीक आ गये है यदि इसके नीचे से कोई ओवरलोड वाहन गुजरा तो कोई बडा हादसा हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद शासन प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा।
ग्रामीणो में पुतान गुलाब खेडा रामखेलावन गुलाब खेडा अनिल गुलाब खेडा मुन्ना गुलाब खेडा जगदीश शर्मा गुलाब खेडा दीपू शर्मा गुलाब खेडा राहुल सिंह बन्दा खेडा कुल्लू सिंह बन्दा खेडा मनीष सिंह बन्दा खेडा बेचू धत्ता खेडा गुडडन सिंह धत्ता खेडा सोनू सिंह धत्ता खेडा आदि ग्रामीणो में एक चिंता का विषय बना हुआ है।
... रिपोर्ट - सनी सिंह।(चलवंशी उन्नाव)

No comments