Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तमंचे के बल पर बदमशों ने लूटी 6 किलों चांदी



मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने सर्राफ पिता-पुत्र से तमंचे के बल पर करीब 6 किलो चांदी लूटकर भाग निकले

कानपुर। महराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमा हाइवे पर मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने सर्राफ पिता-पुत्र से तमंचे के बल पर करीब 6 किलो चांदी लूटकर भाग निकले। विरोध करने पर बदमाशों ने पुत्र पर फायरिंग कर दी जिस दौरान हाथ में छर्रे लग जाने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 

मिली जानकारी के मुताबिक रुमा निवासी श्याम मोहन स्वर्णकार की इलाके में ही कन्हैया ज्वैलर्स की दुकान है जो कि बुधवार रात को दुकान बंद कर श्याम मोहन व उनका बेटा जीतेन्द्र मोटरसाइकिल से अपने घर आ रहे थे। इस दौरान उनके रुमा हाइवे पर आते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें हाथ देकर रोका और रोकते ही बदमाशो ने उन पर तमंचा तान दिया और बैग छीनने लगे जिस पर श्याम मोहन व उनके बेटे जीतेन्द्र के विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोक दी।

जिसमे श्याम मोहन के बेटे जीतेन्द्र के हाथ में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश 6 किलों चांदी से भरे बैग को लेकर फरार हो गए। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जीतेन्द्र और संघर्ष के दौरान चुटहिल हुए श्याम मोहन को इलाज के लिए सरसौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना स्थल से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व एक खोखा और एक कारतूस बरामद की है। 

जीतेन्द्र के मुताबिक बदमाश नई उम्र के थे और वह बैग लेकर रामदेवी की ओर भाग गए। घटना को लेकर क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है उनका कहना है की पुलिस हाइवे पर तो दूर क्षेत्र में भी गस्त नहीं करती है। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर आस-पास के लोगों व सीसीटीवी फुटेज के जरिये सुराक लगा रही है। 

No comments