उन्नाव रेपकांड में अब सीबीआई दर्ज करेगी पत्रकार के बयान
उन्नाव। रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में सीबीआई ने उन्नाव के एक निजी चैनल के पत्रकार वीरेंद्र यादव के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि अब से कुछ देर में पत्रकार वीरेन्द्र का बयान सीबीआई दर्ज करेगी।
पत्रकार वीरेंद्र यादव ने सबसे पहले इस ख़बर को प्रमुखता से दिखाया था। ख़बर चलाने के बाद विधायक के गुर्गो ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पत्रकार ने अपनी सुरक्षा के लिहाज से शासन सत्ता और उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की मांग भी की थी। इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई ने पत्रकार वीरेंद्र के बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है।

No comments