Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शव रख ग्रामीणों ने की सडक जाम



सागर। जनपद के नरयावली थाना अंतर्गत जरुआ खेड़ा चौकी के ग्राम सेमरा लहरिया के गुस्साए मृतक के परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव को रखकर सागर बीना रोड पर चक्का जाम करते हुऐ आरोपियों की गिरफ्तारी और सही न्याय की मांग की,इस दौरान सागर बीना रोड NH26पर दो घंटे तक जाम लगा रहा।

गौरतलब है कि राहातगढ थाना अंतर्गत सिहोरा चौकी के मुगरयाऊ तिग्गडा पर  शुक्रवार की शाम 7:30 बजे के लगभग अशोक लहरिया ग्राम पंचायत गभीरिया हाट सचिव विकास ढाबा पर खाना खा रहे थे, तभी दो  ढाबा संचालको के बीच पुरानी रंजिश को लेकर  झगड़ा हो गया। जिस दौरान किसी ने फायर कर दिया जिससे विकास ढाबे मे खाना खा रहे अशोक लहरिया निवासी सेमरा लहरिया के पेट मे गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। और कल्लू यादव एंव विठ्ठल पटेल घायल हो गये। जिन्हे इलाज के लिए बी एम सी मे भर्ती कराया गया है।

घटना से नाराज होकर ग्रामीणों ने आरोपी को गिरप्तार करने के नारे लगाते हुए शव को रोड पर रखकर   धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर पहुचे नायाव तहसीलदार विनय मूर्ति शर्मा और राहातगढ एस डी ओ पी ने परिवार वालो से बात कर उचित कार्यवाही का आश्वासन देते हुये लोगो को समझाया। जिसके बाद परिवार के लोगो सहित सैकडो ग्रामीणों ने  हस्ताक्षर करते हुऐ तहलीसदार और एस डी ओ पी को  ज्ञापन सौपा और जल्द से जल्द फैसला लेने की मांग की। जिसके बाद लोगो ने जाम को हटाया। 

वही मृतक के पुत्र अजय लहरिया ने बताया की मेरे पिता जी ग्राम पंचायत गभीरिया हाट मे सचिव है जो अपने घर से डयूटी के लिए निकले थो तभी शाम को रोजगार सहायक और सरपंच के बेटे का फोन आया की तुम्हारे पिता को किसे विकास ढाबे पर गोली मार दी है। जिसके बाद परिजनों मे हडकंप मच गया।

...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments