दुर्घटना में हादसे का शिकार युवक ने पांच दिन बाद अस्पताल में तोडा दम
चकलवंशी/उन्नाव। मार्ग दुर्घटना में हादसे के शिकार युवक ने पांच दिन बाद कानपुर हैलट में दम तोड़ दिया। मालूम हो कि बिठूर सण्डीला मार्ग पर माखी थाना क्षेत्र के बरम्भौला के पास मार्ग दुर्घटना में बाइक युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को गम्भीर हालत में कानपुर हैलट रिफर कर दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा था।
बतादें कि थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर के मजरा बबुरिहा निवासी आनन्द 18 पुत्र रामबिलास गांव निवासी सुरेश के साथ बाइक से पावा गया था। जोकि 23 जुलाई को देर साम अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बिठूर मार्ग पर बरम्भौला के पास एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहाँ चिकित्सको ने आनंद को गम्भीर हालत में कानपुर हैलट रिफर कर दिया। जहाँ उसका इलाज चल रहा था। पांच दिन जिंदगी मौत से जूझने के बाद आज उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
...रिपोर्ट - सनी सिंह। (चकलवंशी उन्नाव)

No comments