गोलीकांड मामले में युवा मोर्चा अध्यक्ष सहित 2 पर F.I.R दर्ज
देवरीकलाँ। गौरझामर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड इलाके में विगत शनिवार रात्रि जमीनी विवाद को लेकर हुये गोली कांड में घायल हुये पीड़ित बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा भाजयुमो अध्यक्ष एवं उसके पिता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे गौरझामर थाना के बस स्टैण्ड इलाके में पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षो में हुये विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बस स्टैण्ड निवासी राजेश पिता मातवर लोधी की पारिवारिक 10 एकड़ भूमि उसकी बहनों एवं भाई नीतेश के नाम पर दर्ज थी जिसमें से नीतेश लोधी द्वारा अपने हिस्से की 1.5 एकड़ भूमि गौरझामर निवासी प्रदीप लोधी को बेची गई थी। उक्त भूमि के ऐवज में क्रेता द्वारा 2 एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया था। विगत शनिवार शाम को बरखनी करने गये राजेश के पुत्र संदीप द्वारा प्रदीप से कब्जा की गई 50 डिसमिल भूमि छोड़ने को कहा गया था इस बात को लेकर दोनो में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शनिवार रात्रि में लगभग 9 बजे इसी विवाद को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने आ गये और इस दौरान एक पक्ष द्वारा किये गये गोली कांड में राजेश पिता मातवर लोधी घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र देवरी में ले जाया गया जहाँ घायल के बाये हाथ में छर्रे फँसे होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां से घायल को हमीदिया चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
घायल राजेश द्वारा आरोप लगाया गया कि उसे प्रदीप लोधी एवं राजेश लोधी जो युवा मोर्चा अध्यक्ष ने माउजर से गोलिया मारी है। मामले एडीओपी अजीत पटेल का कहना है कि पुलिस द्वारा घायल राजेश उर्फ गुड्डा लोधी पिता मातवर लोधी उम्र 43 वर्ष निवासी पुराना बस स्टेण्ड गौरझामर की रिर्पोट पर आरोपी प्रदीप लोधी एवं राजेश लोधी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 114/18 धारा 294,307,34 ता.हि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण संज्ञान में लेकर विवेचना की जा रही है, घटना के बाद आरोपी
फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
...रिपोर्ट - राकेश यादव। (देवरी सागर मध्यप्रदेश)

No comments