नगरपालिका द्वारा निर्माण कराई गई सडक़ का किया गया पूजन
सागर। जनपद के मकरोनिया क्षेत्र में आज वृंदावन वार्ड 11 में लगभग 19. लाख रूपये एवं अवंतिवाई वार्ड 14 में लगभग 16 लाख रूपयो की लागत से नगरपालिका द्वारा निर्माण कराये जाने वाले आरसीसी मार्ग व नालियों का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया व स्थानीय पार्षद पिंकी दिनेश वर्मा व केशर बाई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित, बलवंत सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधी, मिश्रीचंद गुप्ता, अंत्योदय अध्यक्ष रिक्की शर्मा, पार्षदगण रूक्मणि गौड़, हरलाल साहू, भागीरथ, राजा रिछारिया, राजू डिस्क, एल्डरमेन विवेक सक्सेना, डॉ०अरुण सिंघई, सुनील जैन, रुपरानी बाई, नवीन वर्मा, गोविंद पटैल, धर्मेन्द्र भगत, नरेन्द्र ठाकुर नर्रू, एड०अरूण रोहित, मिहीलाल ठेकेदार, मनीष स्वामी, रोशन ठेकेदार, राजाराम कन्नौजिया, दिनेश रोहित, कपिल कुमार सहित अन्य गणमान्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments