Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ढाबां सचालको की आपसी रंजिश में चली गोली से एक की मौत, अन्य गंभीर

सागर। थाना क्षेत्र राहतगड के अन्तर्गत मुंगरयाऊ मे ढाबा संचालकों के आपसी विवाद में चली गोली से ढाबें में खाना खा रहे ग्राम सचिव की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
राहतगढ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत शुकवार की देर रात करीब 9 बजे मुंगरयाऊ के विकास ढाबा में गंभीरिया हाट निवासी व ग्राम सचिव के पद कार्य कर रहे अशोक लहरिया खाना खाने आया हुआ था। इसी दौरान विकास ढाबा व पास के अन्य ढाबा संचालकों के बीच काफी समय से चल रही तकरार ने तब झगड़े का रूप ले लिया। जब किसी बात को लेकर दोनो ढाबा संचालकों में बहस छिड़ गई। बताते चले कि  पास के ही एक अन्य ढाबे के संचालको मे किसी बात पर पुराना विवाद चल रहा था। झगड़े के दौरान  इनमें से एक ने 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। इसी दौरान ढाबे पर भोजन करने आऐ अशोक लहरिया के पेट मे गोली जा लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कल्लू यादव व विट्टल पटेल को भी गोली लग गई। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर अन्य कों इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। वहीं दोनो कल्लू यादव व विट्टल पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक मामले पर पूरी नजर बनाए हुए है। जिनके दिशा निर्देश पर राहतगढ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।
रिपोर्ट- हेमंत आठिया

No comments