तालाब मे शव मिलने से मचा हडकंप
लखीमपुर खीरी। जनपद के गोला गोकरण नाथ के नवीन बाईपास पर के के बी हॉस्पिटल के पास तालाब मे एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। मौके की जानकारी पर सीओ अजय प्रताप सिंह व एसओ प्रमोद मिश्रा घटना पर पहुँच कर मामले की छानबीन की जिस दौरान उन्हें मृतक का डीएल प्राप्त हुआ जिसके जरिए मृतक की शिनाख्त की जा सकी।
शव को तालाब से निकलकर जिला अस्पताल लखीमपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक की शिनाख्त संजय कुमार पुत्र तोलाराम उम्र 36 वर्ष निवासी गाजीपुर थाना मितौली केरूप में हुई है । मृतक पेशे से बस का ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि पिछले 20 साल से संजय बस की ड्राइविंग कर रहा था वर्तमान में राजेंद्र पांडे निवासी उमरपुर थाना नीमगांव की बस यूपी 32-Z 8131 कस्ता से गोला चलाता था। मृतक संजय के चार लड़की और एक लड़का तथा पत्नी कुसमा देवी के साथ रहता था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
...रिपोर्ट-
श्रेष्ठ रस्तोगी।(गोला लखीमपुर खीरी)
श्रेष्ठ रस्तोगी।(गोला लखीमपुर खीरी)
No comments