लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में बदमाशों ने महिलाओं से की लूटपाट
शाहजहांपुर। यूपी के जनपद शाहजहांपुर में देर रात करीब डेढ़ बजे गर्रा रेलवे क्रासिंग के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को निशाना बनाते हुए करीब छः महिलाओं से लूट-पाट की इस दौरान घटना स्थल पर ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। घटना की जानकरी पर पहुंचे आईजी रेलवे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए है।
बतादे कि गुरुवार रात 1:11 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार बदमाशों के एक साथी ने गर्रा निजामपुर गौटिया के पास चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन के रुकते ही झाड़ियों से निकले बदमाशों ने कोच नंबर एस-1, एस-3 और एस-6 में खिड़कियों से हाथ डालकर वहां बैठी महिलाओं से जेवर, बैग और सामान लूट लिया। वारदात के बाद गार्ड ने कंट्रोल को मेमो दिया। इस पर आरपीएफ-जीआरपी घटनास्थल की ओर दौड़ीं। इस दौरान करीब 25 मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर खड़ी रही। पीड़ित सहारनपुर निवासी अनीता वर्मा, पूजा, शिमला की खुशबू वर्मा, शिमला की पुष्पा, ने जीआरपी में तहरीर दी है। शुक्रवार को आईजी रेलवे ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के निर्देश दिए हैं।

No comments