भाजपा की नीतियों से कार्यकर्ताओं का मोह भंग, दे रहे इस्तीफा
उन्नाव।
बांगरमऊ कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा से व्यथित भाजपा के मंडल अध्यक्ष
ने अपना इस्तीफा सौंपा। समर्थन में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों
ने भी इस्तीफा दिया। जनपद की ’बांगरमऊ विधानसभा (ग्रामीण) के मंडल अध्यक्ष
हरिवंश तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी की संपूर्ण मंडल कार्यकारिणी ने
इस्तीफा दे दिया।’
उनका कहना है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है
तब से लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है जबकि कार्यकर्ताओं ने
विगत चुनाव में अथक परिश्रम करके पार्टी को जीत दिलाने का काम किया था।
कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं उनकी उपेक्षा कतई बर्दाश्त
नहीं की जाएगी। मंडल अध्यक्ष श्री तिवारी ने यह भी बताया कि कार्यकर्ताओं
की निरंतर हो रही उपेक्षा की शिकायत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष
नेतृत्व से भी की थी लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम हासिल नहीं हुआ। उल्टे
उन्हें ही डांट डपट कर भगा दिया। उनका कहना है कि जब सम्मान ही खतरे में पड़
जाए तो पद को कैसे संभाला जा सकता है इसीलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया
श्री तिवारी के साथ ही संपूर्ण मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और
सदस्यों के भी इस्तीफा देने की खबर है।
इसी सिलसिले में बांगरमऊ
में मंडल कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने एक बैठक भी आयोजित की जिसमें
प्रमुख रुप से कार्यकर्ताओं को मान सम्मान ना मिलने और उनकी हो रही लगातार
उपेक्षा जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को अनूप तिवारी, आशीष
त्रिवेदी ने भी संबोधित किया इस बैठक में प्रमुख रूप से कुलदीप सिंह, संजय
पाल, प्रवेश कुशवाहा, गिरीश दीक्षित, राजेश मिश्रा, जगजीत, विनोद चौरसिया
सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments