Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

भाई को पागल घोषित कर कब्जा ली जमीन, पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट


चकलवंशी\उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र अन्तर्गत फिरोजपुर कला के मजरा बक्तौरी खेडा में दो भइयो में खेत की जमीन को लेकर आपस में कहासुनी कुछ ही पल में मार-पीट में बदल गई देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे निकल आये। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीँ कुछ गाँव के लोगों के द्वारा निजी वाहन से घायलों को अस्पताल ले जाया  गया। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल पर जाना गंवारा न समझा । वहीँ घटना के बाद पीड़ित पक्ष पावा चौकी पहुंच कर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की । लेकिन पुलिस ने मामले को टाल दिया। जिसके बाद से पीड़ित  पुलिस चौकी से लेकर थाने के चक्कर लगाता  फिर  रहा  है | 
जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर कला का मजरा बक्तौरी खेडा में जुम्मन पुत्र बुधा 50 बसीर पुत्र बुधा 45 की जमीन एक ही जगह है।  जुम्मन पुत्र बुधा बसीर की जमीन पर नाजायज तरीके से कब्जे में किये है।   जब बसीर पुत्र बुधा इसका विरोध किया तो जुम्मन अपने लडको को लेकर मारने पीटने लगा।  जिसमें जन्नतून पुत्री बसीर तकदीरा पत्नी बसीर बीच बचाव करने लगी। जिसे देख जुम्मन अपने लडके जाकिर  इदरीश जाबिर को लेकर लाडी डंडो से  अधमरा कर दिया।  बसीर गम्भीर अवस्था में अपनी बीबी और पुत्री को गांव के लोगों की मददत  से सफीपुर सी ए सी इलाज के वास्ते गया। जहां पर डाक्टरो ने गम्भीर अवस्था देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया।  जहां उसका  इलाज चल रहा था ठीक होने के एक हफ्ते बाद जब पीडित पापा चौकी रिपोट लिखवाने गया।  तो पता चला कि जुम्मन अपने साथी ग्राम प्रधान को लेकर पावा चौकी में ले देकर भाई को पागल घोषित करवा दिया था |  पीडित अपनी बीबी और पुत्री के साथ दर दर भटक रहा है एक हफ्ते से सुनवाई नहीं हो रही है ।  
रिपोर्ट-सन्नी सिंह 
चकलवंशी 

No comments