Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

फिल्मी स्टाइल में मारपीट, दुकान का तोड़ा ताला

एक आरोपी को किया शंतिभंग के आरोप में गिरफ्तार
सिरोही। शहर के अंबाजी चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक युवको ने दुकान के आगे रखे पत्थरों का हटाकर ताला तोड़ दिया।  जिसके बाद वे दूकान में जा घुसे। दुकान मालिक  पर फिल्मी स्टाईल में हमला बोल दिया हमलावरों ने दुकान मालिक की पत्नी से भी धक्का मुक्की की। अचानक हुए हमले से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। वहीँ चौराहे पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकानदार को मारपीट कर लूटपाट कर  चलते बने। सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। बाकी आरोपी वहां से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार अंबाजी चौराहा निवासी अनुप भटनागर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार सवेरे करीब पांच बजे आबूरोड निवासी धर्मेश पुत्र रतनलाल शर्मा, रतनलाल, कैलाश शर्मा, गोपाल कुमार पुत्र ओटाराम, सुरेश कुमार पुत्र ओटाराम व सांतपुर निवासी विनोद ऑटो से उसके वहां पहुंचे। उसकी दुकान के आगे रखे पत्थर हटा दिए। दुकान के शटर का ताला तोडक़र अंदर अनाधिकृत रुप से प्रवेश कर लिया। इसका चता चलने पर वहीं नीचे आया। उन्हे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। पुलिस ने इस मामले में धर्मेश पुत्र रतनलाल शर्मा को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।  बाकी आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है।

मुकेश कुमावत 

No comments