Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बम और गोली मारकर युवक की हत्या




शहर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बम धमाके के साथ गोलियों की बौछार कर दी
उन्नाव। जनपद के शहर शुक्लागंज में आज गोलियों की तड़तड़ाहट और बम धमाके के साथ युवक की हत्या कर दी गई। शहर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने बम धमाके के साथ गोलियों की बौछार कर दी। जिसमे युवक की मौत हो गई। पुलिस के उच्चाधिकारी अब पड़ताल में लगे हैं।
बतादे किगंगाघाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिश्रा कॉलोनी निवासी विनय उर्फ बीनू पुत्र राजकिशोर पर आज सुबह कुछ अज्ञात लोगो ने उसके घर के पास ही उसपर गोली व बम से हमला कर दिया। जिसमे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विनय पर पहले बदमाशों ने बम से हमला किया जिस दौरान विनय जमीन पर गिर गया।  विनय के गिरते ही हमलावरों में से एक ने उसको गोली मार दी और भाग निकले। अचानक वहां बम और गोली चलने से इलाके में भगदड़ मच गई। लोग कुछ संभले तो देखा विनय खून से लथपथ पड़ा है। पास में ही घर होने से परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए
इसके बाद आनन-फानन उसे पास के ही एक नर्सिंगहोम ले जाया गया। हालत बेहद नाजुक होने से उसको कानपुर के हैलट के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हमले में मारा गया युवक मिश्रा कॉलोनी में गांजा बेचता था। युवक की बहन का आरोप है की उसकी भाभी ने ही उस पर हमला कराया है। मौके पर एसपी नार्थ अनूप सिंह के साथ सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह भी पहुंचे और घटनास्थल की पड़ताल की।

No comments