Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ओवरलोडेड भारवाहनों के विरोध में सोमवार को धरना प्रदर्शन


...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट 

पुरवा\उन्नाव जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को पूर्व निर्धारित धरना के लिए ब्लाक प्रमुख पुरवा द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की गई।
बतादे कि उन्नाव से होकर वाया पुरवा मौरावा बछरावां मार्ग पर प्रतिदिन अनियंत्रित गति से चलने वाले ओवरलोडेड भारवाहनो के विरोध में ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल  ने पूर्व में एसडीएम पुरवा अनिल कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा था।

जिस दौरान ज्ञापन में मांग रखी गई थी कि इन ओवरलोडेड भारवाहनो को उक्त मार्ग से न निकलने दिया जाए, क्योंकि बीते दिनों में इन वाहनों से कई दुर्घटनाए हो चुकी है और दर्जनों लोग अकाल मौत के मुंह में समा गए हैं। ये ओवरलोडेड भारवाहन मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और टोल टैक्स की बचत करके सरकार को लाखों का चूना लगा रहे हैं। किन्तु प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है।

ब्लाक प्रमुख पुरवा शिव बहादुर पटेल ने बताया कि एसडीएम पुरवा को सोमवार के धरने की जानकारी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या से निजात प्रशासन दिलाने में असमर्थ रहा तो बड़ा जन आन्दोलन भी किया जायेगा। फिलहाल सोमवार को बस स्टाप पुरवा में धरना प्रदर्शन किया जायेगा, जिसके लिए अपार जन समर्थन मिल रहा है।

No comments