Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

ओवलोडेड भारवाहनो के चलते बना जानमाल का खतरा, सडकें हो रही क्षतिग्रस्त




पुरवा/उन्नाव। सडक़ पर अनियंत्रित गति से चलने वाले ओवरलोडेड भारवाहनो के चलते आय दिन हो रही सडक दुर्घटनाओ से जानमाल का संकट तो बना ही रहता है, साथ ही ओवरलोडेड भारवाहनो के चलते सडकों को भी भारी क्षति पहुंचती है लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन की अनदेखी के चलते सडक़ पर धडल्ले से ओवरलोडेड भारवाहन दौड़ रहे है।

बता दें कि पुरवा मौरावा सडक के विभिन्न स्थानों पर ओवरलोडेड ट्रक सड़क के किनारे पलटें पड़े मिले हैं। पहला ट्रक उन्नाव के ओरहर मोड़ के पास खंती में पलटा पड़ा है तो वहीं दूसरा ट्रक पुरवा के बाहर पेट्रोल पंप के समीप पलटा पड़ा है। गनीमत यह रही की कोई राहगीर इनकी चपेट में नहीं आया अन्यथा जानमाल का नुकसान भी हो सकता था।

ओवरलोडेड भारवाहनों से जहां एक ओर सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है तो वही दूसरी ओर टोल टैक्स की बचत करने से राजस्व का नुकसान भी सरकार को हो रहा है। परन्तु प्रशासन के उदासीन रवैये से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। इस गम्भीर समस्या को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया है। किन्तु अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

..रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया एडवोकेट।

No comments