सपा के पूर्व विधायक का निधन
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रईस अहमद का लम्बी बीमारी के चलते बीती रात को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार समेत दल के लोग भी गमजदा है। बताया जा रहा है कि रईस अहमद हृदय रोग की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे जिसके चलते उनका लखनऊ के पीजीआई में ऑपरेशन भी हुआ था। परिजनों के मुताबिक आज करीब 2 बजे उनका अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र दोस्तपुर के बेथरा गावँ में किया जाएगा। बताते चले कि रईस अहमद सपा-बसपा गठबंधन में जयसिंगपुर विधायक हुए थे। इसके पहले वह दोस्तपुर ब्लॉक के अध्य्क्ष भी रहे। वह दूसरी बार भी वर्ष 2007 में
सपा से चुनाव लड़े थे। जिसमें ओपी सिंह विजय हुए थे, और इसमें रईस अहमद को
तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर राम सहाय यादव ने कहा कि पूर्व विधायक श्री रईस अहमद बहुत ही अच्छे नेता थे। और वह मेरे करीबी मित्र भी थे, मैंने अपना करीबी मित्र खो दिया ।जिसकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है। मैं उनको अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।

No comments