वर्चस्व को एक ही पविवार के दो पक्षो ने भांजी जमकर लाठी
उन्नाव।
आसीवन थाना क्षेत्र के मदारपुर कैलई में वर्चस्व को लेकर एक ही परिवार के
दो पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाए । मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिलाओं
सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए
जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मारपीट करने वाले दोनों पक्षों से
चार लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के
मदारपुर कैलई निवासी बेटा सिंह पुत्र नन्हा सिंह घर के बाहर खड़ा था। तभी
पडोसी धीरेन्द से वहां पहुंच गया दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। बात बढने पर
मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों से जम कर लाठी डंडे चटके जिसमें
एक पक्ष से छुन्ना सिंह, रामा सिंह, नन्हा सिंह, बेटा सिंह और दूसरे पक्ष
से सन्तोष सिंह, आजाद सिंह, छोटू सिंह, गीता सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
कराया है। मारपीट करने वाले एक पक्ष से बेटा सिंह पुत्र नन्हा सिंह भाई
छुन्ना सिंह और दूसरे पक्ष से धीरेन्द्र सिंह पुत्र राजन सिंह और आशुतोष
सिंह पुत्र सन्तोष सिंह सहित चार लोगों को शांति भंग में जेल भेज दिया है।

No comments