खेत मे अवैध खनन करते तीन धरे गए
उन्नाव। आसीवन थाना
क्षेत्र के कटिघरा के एक निजी खेत में खनन की शिकायत पर पुलिस ने तीन को
पकड लिया है । पुलिस ने शिकायत कर्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की
जांच कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
थाना
क्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के मजरा कटिघरा निवासी बाबूलाल पुत्र जोद्धी ने
पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में खनन हो रहा है। पुलिस ने खनन करने वाले
गांव निवासी विश्राम पुत्र खेम्मन भाई रामबिलास, और बृजलाल पुत्र लेखा को
पकड कर पूछताछ की। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की
काफी समय से रंजिश चल रही है बाबूलाल कहीं गया था तभी इन लोगों ने उसके खेत
से लगभग बीस ट्राली मिट्टी खोदवा ली। ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी की तलाश
की जा रही है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

No comments