अंग्रेजी विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
उन्नाव।
अंग्रेजी प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ में प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय
ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमे ’मुख्य अतिथि में उपस्थित रहे
भाजपा के संजय शुक्ला व अंकित कुमार कराटे कोच एवं थाना अध्यक्ष सुनीता
चौरसिया व स्टाप समेत उपस्थित सभी समाजसेवियों का माला पहनाकर उनका स्वागत
किया गया। और नवप्रवेश लेने वाले बच्चो को स्टूल लगे हुये बैग बाटे गए
टिफिन किताबे बाटी गयी। जिसमें सब ने मिल कर पौधरोपण किया फिर संजय शुक्ला
ने 280 छात्र वाले इस विद्यालय की बहुत प्रसंशा की तथा कम स्टाप व अन्य
सुविधाओं की आपूर्ति के लिए उच्चधिकारियों से सम्पर्क कर ने की बात भी कही।
तथा मदद का आश्वासन भी दिया। उन्होने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि
उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि यहॉ के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते
है। कार्यक्रम में बच्चों ने अंग्रेजी में प्रार्थना तथा संस्कृत में
गायत्री मंत्र का जाप सुनाया। जिसे यह देखने को मिलता है कि यहाँ पढ़ाई बहुत
अच्छी कराई जाती है। जो इन बच्चों के जरिये दिख रहा है। और ’सबसे खास बात
तो यह हैं कि नये प्रवेश लेने वाले सभी 280 छात्रों को प्रधानाध्यापिका ने
अपने वेतन से स्टूल लगे बैग वितरित किया। और इस कार्यक्रम में राजीव माथुर
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक मीडिया प्रभारी सोहरामऊ, सन्तोष
मिश्रा, मयंक बाजपई ,रेनू मेहरा लक्ष्मी साहू ,दीपक, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments