गौ हत्या कर मांस बेचने वाले तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
*
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट।
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट।
पुरवा\उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौ हत्या व मांश बेचने वाले तीन युवकों को सोहरामऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कुशहरी के जंगलों में गोवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना ग्राम प्रधान सरजू प्रसाद द्वारा दी गई, सूचना के आधार पर सोहरामऊ थाना प्रभारी डॉ० सुनीता चौरसिया ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना की तेजी से छानबीन की गई।
क्षेत्राधिकारी डॉ. भीम कुमार गौतम के निर्देश पर सोहरामऊ थाना प्रभारी डॉ सुनीता चौरसिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिस दौरान दो उपनिरीक्षक व चार आरक्षी पुलिस कर्मी के साथ मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को सोहरामऊ पुलिस ने जंगलों के पास मौहारी मोड़ से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया।उक्त आरोपियों में मुन्नू पुत्र स्व. सलामत अली निवासी ग्राम रैनापुर थाना अजगैन, वशीक पुत्र स्व शौकत मिया. बाजार थाना सफीपुर व उस्मान पुत्र स्व.अनवर ग्राम अजैया खेड़ा थाना अजगैन के पास से गौवंश हत्या में प्रयुक्त औजार भी पाए गए हैं।
सोहरामऊ थाना प्रभारी डॉ सुनीता चौरसिया ने बताया कि उक्त आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया है और वह पेशेवर हैं। इन अपराधियों के खिलाफ कई मामले पहले भी विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आपको ज्ञात होगा कि इससे पहले भी सोहरामऊ थाना प्रभारी की सक्रियता के कारण कई घटनाओं का अनावरण हुआ है।

No comments